Ghazipur Road Accident News: मासूम बच्ची समेत इतने लोगों की हुई मौत, एक गलती से उजड़ गया हसता-खेलता परिवार, जानें क्या है मामला?

Ghazipur Road Accident News: सैदपुर कोतवाली क्षेत्र में बस की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार एक बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

Ghazipur Road Accident News: मासूम बच्ची समेत इतने लोगों की हुई मौत, एक गलती से उजड़ गया हसता-खेलता परिवार, जानें क्या है मामला?

Ghazipur Road Accident News/Image Credit: Social Media

Modified Date: June 7, 2026 / 04:29 pm IST
Published Date: June 7, 2026 4:23 pm IST
HIGHLIGHTS
  • उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में हुआ भीषण सड़क हादसा।
  • सड़क हादसे में बच्ची समेत तीन लोगों की हुई मौत।
  • पुलिस ने तीनों शवों को भेजा पोस्टमार्टम के लिए।

Ghazipur Road Accident News: गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सैदपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को बस की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार एक बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शरीफपुर गांव के पास बने रेलवे अंडरपास में एक निजी बस ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। (Ghazipur Road Accident News) उन्होंने बताया कि घटना में मोटरसाइकिल पर सवार काजल गिरि (23), उसकी भाभी रितु देवी (25) और दो महीने की बेटी सेजल की बस की चपेट में आने से मौत हो गई।

क्या है पूरा मामला?

Ghazipur Road Accident News: सूत्रों के मुकाबिक, घटना में मोटरसाइकिल चालक प्रतीक गिरि और उसकी बेटी श्रेया (दो) घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सैदपुर स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी प्रतीक मोटरसाइकिल पर पत्नी, भाभी और दो बच्चियों को बैठाकर बहरियाबाद से सैदपुर की ओर जा रहा था। (Ghazipur Road Accident News)  इसी दौरान निजी बस ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि बस चालक को गिरफ्तार कर उसका वाहन जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.