राजस्थान: 23 आरएएस अधिकारियों के तबादले

राजस्थान: 23 आरएएस अधिकारियों के तबादले

राजस्थान: 23 आरएएस अधिकारियों के तबादले
Modified Date: September 14, 2023 / 01:31 pm IST
Published Date: September 14, 2023 12:31 pm IST

जयपुर, 14 सितंबर (भाषा) राजस्थान सरकार ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के 23 अधिकारियों के तबादले किए हैं और इन अधिकारियों से तत्काल नया पदभार ग्रहण करने को कहा है।

राज्य के कार्मिक विभाग ने बुधवार देर रात इस बारे में आदेश जारी किया।

इस आदेश के तहत आरएएस राम नारायण बड़गुर्जर को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जोधपुर से राजस्थान स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक पद पर, अलका मीणा को राजस्थान राज्य खाद्य व नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक पद से गृह विभाग में अतिरिक्त मुख्य सतर्कता आयुक्त पद पर तथा आरएएस रामरतन सौंकरिया को पंजीयन व मुद्रांक उपमहानिरीक्षक पद से भू प्रबंध अधिकारी सीकर पद पर स्थानांतरित किया गया है।

जिन आरएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें नितेंद्रपाल सिंह,सुभाष चंद शर्मा व डॉ नरेंद्र चौधरी का भी नाम शामिल है।

भाषा पृथ्वी शोभना

शोभना


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।