राजस्थान: तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में अच्छे प्रदर्शन के बाद भाजपा ने मनाया “विजय उत्सव”

राजस्थान: तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में अच्छे प्रदर्शन के बाद भाजपा ने मनाया “विजय उत्सव”

राजस्थान: तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में अच्छे प्रदर्शन के बाद भाजपा ने मनाया “विजय उत्सव”
Modified Date: May 7, 2026 / 08:22 pm IST
Published Date: May 7, 2026 8:22 pm IST

जयपुर, सात मई (भाषा) भाजपा की जयपुर शहर इकाई ने पश्चिम बंगाल तथा असम के विधानसभा चुनाव में पार्टी की शानदार जीत और पुडुचेरी में अच्छे प्रदर्शन के बाद बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं के लिए “विजय उत्सव” कार्यक्रम आयोजित किया।

यह कार्यक्रम जयपुर के ईपी हॉल में आयोजित किया गया, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने फिल्म धुरंधर की विशेष स्क्रीनिंग देखी और बाद में रैली व उत्सव में शामिल हुए, जिसमें नारेबाजी और आतिशबाजी भी हुई।

जयपुर शहर के भाजपा अध्यक्ष अमित गोयल ने कहा कि यह कार्यक्रम कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने और संगठन में आपसी एकजुटता मजबूत करने के लिए आयोजित किया गया।

उन्होंने बताया कि यह आयोजन ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ के मौके पर किया गया।

गोयल ने कहा कि भाजपा की चुनावी सफलता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व, संगठनात्मक रणनीति और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।

भाषा बाकोलिया

जोहेब

जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में