राजस्थान: भाजपा महिला मोर्चा ने जयपुर में छात्रा सम्मेलन आयोजित किया
राजस्थान: भाजपा महिला मोर्चा ने जयपुर में छात्रा सम्मेलन आयोजित किया
जयपुर, आठ जुलाई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर बुधवार को यहां “छात्रा-युवती सम्मेलन” आयोजित किया।
सम्मेलन को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ समेत विभिन्न नेताओं ने संबोधित किया।
प्रताप नगर में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ थे। उन्होंने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम और आजादी के बाद राष्ट्र निर्माण में ऐसे अनेक राष्ट्रनायकों का अमूल्य योगदान रहा जिनके बारे में समाज, विशेषकर युवाओं को पर्याप्त जानकारी नहीं मिल सकी।
उन्होंने कहा, “हमारे इतिहास को सीमित दायरे में प्रस्तुत किए जाने के कारण अनेक महान विभूतियों के त्याग, तप और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान से नयी पीढ़ी अनभिज्ञ रह गई। आज आवश्यकता है कि छात्राओं और युवाओं को ऐसे महापुरुषों के जीवन, विचारों और बलिदान से परिचित कराया जाए।”
भाजपा महिला मोर्चा राजस्थान की प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ ने कहा कि महिला मोर्चा आने वाले समय में विभिन्न क्षेत्रों में इस प्रकार के सम्मेलन आयोजित करेगा।
भाषा पृथ्वी जोहेब
जोहेब

Facebook


