राजस्थान : भाजपा राज्य में कांग्रेस सरकार की चौथी सालगिरह ‘काला दिवस’ के रूप में मनाएगी

राजस्थान : भाजपा राज्य में कांग्रेस सरकार की चौथी सालगिरह ‘काला दिवस’ के रूप में मनाएगी

राजस्थान : भाजपा राज्य में कांग्रेस सरकार की चौथी सालगिरह ‘काला दिवस’ के रूप में मनाएगी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: October 12, 2022 10:46 pm IST

जयपुर, 12 अक्टूबर (भाषा) राजस्थान में विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की चौथी सालगिरह ‘काला दिवस’ (ब्लैक डे) के रूप में मनाएगी।

गहलोत सरकार 17 दिसंबर को चार साल पूरे करेगी।

भाजपा ने घोषणा की है कि वह कांग्रेस सरकार की चौथी सालगिरह से पहले गहलोत सरकार के चार साल के शासन की विफलताओं के खिलाफ एक ‘काला पत्र’ भी जारी करेगी। पार्टी सरकार के खिलाफ नवंबर से पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू करेगी।

भाजपा की राज्य इकाई ने सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में प्रदर्शन की योजना बनाई है। इसके बाद जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा और फिर दिसंबर में जयपुर में राज्य स्तरीय विरोध और ‘जन आक्रोश रैली’ आयोजित की जाएगी।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान के प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि पार्टी राज्य सरकार के खिलाफ नवंबर और दिसंबर में विरोध प्रदर्शन करेगी।

उन्होंने दावा किया कि गहलोत सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।

एक अन्य नेता ने बताया कि पार्टी ने ‘जन आक्रोश रैली’ में दो से तीन लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य तय किया है। इस रैली के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य केंद्रीय मंत्रियों को राज्य इकाई द्वारा आमंत्रित किया जाएगा।

भाषा कुंज धीरज

धीरज


लेखक के बारे में