राजस्थान : मुख्यमंत्री शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा में अव्वल रहे अनुज को दी बधाई

Ads

राजस्थान : मुख्यमंत्री शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा में अव्वल रहे अनुज को दी बधाई

  •  
  • Publish Date - March 6, 2026 / 04:47 PM IST,
    Updated On - March 6, 2026 / 04:47 PM IST

जयपुर, छह मार्च (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले अनुज अग्निहोत्री को बधाई दी है।

शर्मा ने कहा कि अनुज की यह उपलब्धि राज्य के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का काम करेगी।

उल्लेखनीय है कि आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा-2025 के परिणाम शुक्रवार को घोषित किए जिसमें अनुज अग्निहोत्री ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। अनुज राजस्थान के रावतभाटा के रहने वाले हैं।

शर्मा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा,”यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश का मान बढ़ाने वाले राजस्थान के सपूत अनुज अग्निहोत्री को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं! आपकी यह अभूतपूर्व उपलब्धि राज्य के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का काम करेगी।”

उन्होंने कहा,”परीक्षा में सफल हुए सभी अन्य अभ्यर्थियों को भी हार्दिक शुभकामनाएं! मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी पूर्ण निष्ठा से ‘राष्ट्र सेवा’ का संकल्प सिद्ध करेंगे।”

भाषा

पृथ्वी

रवि कांत