राजस्थान : मुख्यमंत्री शर्मा ने रोडवेज की 207 नई बसों को रवाना किया

राजस्थान : मुख्यमंत्री शर्मा ने रोडवेज की 207 नई बसों को रवाना किया

राजस्थान : मुख्यमंत्री शर्मा ने रोडवेज की 207 नई बसों को रवाना किया
Modified Date: March 19, 2026 / 11:39 am IST
Published Date: March 19, 2026 11:39 am IST

जयपुर, 19 मार्च (भाषा) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘राजस्थान दिवस’ के अवसर पर बृहस्पतिवार को यहां रोडवेज की 207 नई बसों को हरी झंडी दिखाई।

मुख्यमंत्री ने यहां अजमेर रोड स्थित बस टर्मिनल से राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) की 207 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने 700 महिलाओं को सड़क सुरक्षा अग्रदूत के रूप में हेलमेट बांटे।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल व सांसद मंजू शर्मा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी मौजूद थे।

इससे पहले शर्मा ने चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन मुख्यमंत्री निवास स्थित राज राजेश्वरी मंदिर में सपत्नीक विधिवत पूजा-अर्चना कर घट स्थापना की तथा मां दुर्गा की आराधना की।

शर्मा ने मां दुर्गा से प्रदेशवासियों के स्वस्थ, सुखी एवं समृ़द्ध जीवन की प्रार्थना की। उन्होंने गर्मी के मौसम को देखते हुए वृक्षों पर पक्षियों के लिए परिंडे भी बांधे।

गर्मियों में पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए मिट्टी के बर्तनों में पानी भरकर उन्हें छायादार पेड़ों पर लटकाया जाता है। इसे पेड़ पर परिंडा बांधना कहा जाता है।

भाषा पृथ्वी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में