जयपुर, दो नवंबर (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को डीग जिले में स्थित श्रीनाथजी मंदिर में गोवर्धन पूजा की। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।
श्रीनाथजी मंदिर डीग जिले के पूंछरी का लौठा में स्थित है।
आधिकारिक बयान के अनुसार, शर्मा ने प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं दी और प्रदेश की सुख-समृद्धि व खुशहाली के लिए कामना की।
मुख्यमंत्री ने सप्तकोसीय परिक्रमा परिक्रमा कर रहे लोगों से मुलाकात की और सभी को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दी।
शर्मा ने इस दौरान सपत्नीक मुखारविंद का जल एवं दुग्धाभिषेक कर स्थानीय कार्यक्रम में भाग भी लिया।
इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, विधायक बहादुर सिंह कोली व शैलेश सिंह मौजूद थे।
भाषा पृथ्वी जितेंद्र
जितेंद्र