राजस्थान: तालाब में डूबने से चचेरे भाई-बहन की मौत

राजस्थान: तालाब में डूबने से चचेरे भाई-बहन की मौत

राजस्थान: तालाब में डूबने से चचेरे भाई-बहन की मौत
Modified Date: April 29, 2026 / 10:20 pm IST
Published Date: April 29, 2026 10:20 pm IST

जयपुर, 29 अप्रैल (भाषा) ब्यावर सदर थाना क्षेत्र के जामुन का बाड़िया गांव में बुधवार को चचेरे भाई-बहन की कथित तौर पर तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सदर थानाधिकारी गजराज ने बताया कि सात वर्षीय रेहान और नौ वर्षीय फरजाना तालाब के पास खेल रहे थे और वहां उनकी बकरियां चर रही थीं।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान रेहान तालाब के पास पहुंचा और फिसलकर उसमें गिर गया, यह देखकर फरजाना उसे बचाने दौड़ी और उसे बचाने के प्रयास में गहरे पानी में चली गई और दोनों वापस पानी से बाहर नहीं निकल सके।

उन्होंने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे व दोनों बच्चों को तालाब से निकाल कर राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं।

भाषा बाकोलिया शोभना

शोभना


लेखक के बारे में