राजस्थान: बीकानेर में एक दो स्थानों पर बूंदाबांदी

राजस्थान: बीकानेर में एक दो स्थानों पर बूंदाबांदी

राजस्थान: बीकानेर में एक दो स्थानों पर बूंदाबांदी
Modified Date: February 11, 2025 / 02:43 pm IST
Published Date: February 11, 2025 2:43 pm IST

जयपुर, 11 फरवरी (भाषा) राजस्थान के बीकानेर में एक दो स्थानों पर बूंदाबांदी दर्ज की गई जबकि बाकी जगहों पर मौसम आमतौर पर शुष्क रहा।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आगामी सप्ताह में मौसम शुष्क रहने की संभावना है वहीं अगले 48 घंटों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।

इसके अनुसार मंगलवार सुबह तक के चौबीस घंटे में पूर्वी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा तथा पश्चिम राजस्थान के बीकानेर में एक दो स्थानों पर बूंदा बांदी दर्ज की गई। इस दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 33.6 डिग्री सेल्सियस तथा निम्नतम न्यूनतम तापमान फ़तेहपुर में 07.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भाषा पृथ्वी नरेश

नरेश


लेखक के बारे में