राजस्थान : झुंझुनूं में पूर्व सैनिक की चाकू मारकर हत्या

राजस्थान : झुंझुनूं में पूर्व सैनिक की चाकू मारकर हत्या

राजस्थान : झुंझुनूं में पूर्व सैनिक की चाकू मारकर हत्या
Modified Date: March 30, 2026 / 08:24 pm IST
Published Date: March 30, 2026 8:24 pm IST

झुंझुनूं, 30 मार्च (भाषा) राजस्थान के झुंझुनूं जिले के चिड़ावा थाना क्षेत्र में रविवार रात एक पूर्व सैनिक की कथित तौर पर उनके ही गांव के व्यक्ति अकरम ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान उदयवीर सिंह (50) के रूप में की गयी है और वह गांव में पशु आहार की दुकान चलाते थे। आरोपी अकरम और मृतक के बीच पहले से कहासुनी चल रही थी।

पुलिस ने बताया कि रविवार रात गुस्से में आकर अकरम ने चाकू से हमला कर दिया। घायल अवस्था में उदयवीर को तुरंत चिड़ावा के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें सरकारी अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आरोपी अकरम वारदात के बाद फरार हो गया था, लेकिन सोमवार दोपहर को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

इस घटना के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने दिल्ली-बिकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-11) को लखू गांव के पास कुछ समय के लिए जाम कर दिया। उन्होंने आरोपी की सजा और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

भाषा

बाकोलिया रवि कांत


लेखक के बारे में