राजस्थान: अलवर व धौलपुर जिले में 167 पंचायत वार्डों में अंतिम चरण का मतदान मंगलवार को

राजस्थान: अलवर व धौलपुर जिले में 167 पंचायत वार्डों में अंतिम चरण का मतदान मंगलवार को

राजस्थान: अलवर व धौलपुर जिले में 167 पंचायत वार्डों में अंतिम चरण का मतदान मंगलवार को
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: October 25, 2021 5:53 pm IST

जयपुर, 25 अक्टूबर (भाषा) राजस्थान के अलवर और धौलपुर जिलों में पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के लिए तीसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान 26 अक्टूबर को होगा।

निर्वाचन आयुक्त पीएस मेहरा ने बताया कि तीसरे और अंतिम चरण में कुल मिलाकर कुल सात लाख 86 हजार 738 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि इन चुनावों के लिए 1066 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

तीसरे और अंतिम चरण में सात पंचायत समितियों के 167 वार्डों एवं उनसे संबंधित जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान होगा। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति सदस्यों के लिए 606 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे।

उल्लेखनीय है कि अलवर और धौलपुर जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए तीन चरणों में चुनाव करवाए जा रहे हैं। तीनों चरण के मतदान के बाद 29 अक्टूबर को जिला मुख्यालयों पर मतगणना करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रमुख और प्रधान का चुनाव 30 अक्टूबर व उप प्रमुख व उप प्रधान का चुनाव 31 अक्टूबर को करवाया जाएगा।

भाषा पृथ्वी प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में