Mathura Road Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर अचानक मचा कोहराम, कुछ ही सेकंड में मातम में बदल गया खुशियों का सफर, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

Mathura Road Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर अचानक मचा कोहराम, कुछ ही सेकंड में मातम में बदल गया खुशियों का सफर, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

Mathura Road Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर अचानक मचा कोहराम, कुछ ही सेकंड में मातम में बदल गया खुशियों का सफर, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

Mathura Road Accident | Photo Credit: AI

Modified Date: June 30, 2026 / 08:23 am IST
Published Date: June 30, 2026 8:22 am IST
HIGHLIGHTS
  • यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा
  • चार लोगों की मौत और 19 लोग गंभीर रूप से घायल
  • पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल भेजा

मथुरा: Mathura Road Accident उत्तर प्रदेश में एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

Yamuna Expressway Accident मिली जानकारी के अनुसार, घटना मथुरा जिले के राया थाना क्षेत्र यमुना एक्सप्रेस-वे माइलस्टोन 112 के पास हुई है। (Mathura Bus Accident) जहां लखनऊ से नोएडा की तरफ जा रही एक वोल्वो बस आगे चल रहे ट्रेलर से टक्करा गई। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि मथुरा स्थित राया थाना क्षेत्र यमुना एक्सप्रेस-वे माइलस्टोन 112 के पास सड़क हादसे की सूचना मिली थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, ये हादसा उस वक्त हुआ, जब लखनऊ से नोएडा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बस अचानक सामने चल रहे ट्रेलर (ट्रक) से टकरा गई। हादसे के वक्त बस में सवार करीब 65 यात्रियों सवार थे जो अपनी-अपनी सीटों पर सो रहे थे, तभी जोरदार धमाके के साथ बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

मौके पर पहुंची टीम ने आस-पास के लोगों के साथ मिलकर तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी 19 घायल यात्रियों को एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस टीम ने मृतकों के शव को कब्जे में ले लिया और उनकी पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।