Uttarakhand Road Accident: 7 लोगों की मौत से दहला इलाका, मंजर ऐसा कि कांप उठे लोग, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़, जानें कैसे हुआ हादसा?
Uttarakhand Road Accident: उत्तराखंड में सोमवार को दो अलग-अलग भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।
Uttarakhand Road Accident /Photo Credit: IBC24 File
- उत्तराखंड में सड़क हादसों में कुल 7 लोगों की मौत
- हरिद्वार में रोडवेज बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 3 लोगों की मौत
- अल्मोड़ा में कार खाई में गिरने से 4 लोगों की मौत
हरिद्वार/अल्मोड़ा। Uttarakhand Road Accident: उत्तराखंड में सोमवार को दो अलग-अलग भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। हरिद्वार में राज्य परिवहन निगम की एक बस और ट्रक के बीच आमने-सामने टक्कर हो जाने तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। इधर अल्मोड़ा जिले के चायखान के पास कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
बस-ट्रक के बीच आमने-सामने टक्कर
पुलिस के मुताबिक, श्यामपुर थानाक्षेत्र में श्यामपुर फ्लाईओवर पर करीब साढ़े चार बजे यह हादसा हुआ जिसके बाद मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच से पता चला है कि बस चालक को गाड़ी चलाते समय संभवत: झपकी आ गई जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।हरिद्वार के पुलिस अधीक्षक (नगर) अभय प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे के समय रोडवेज बस नजीबाबाद से हरिद्वार जा रही थी और तभी उसकी टक्कर सामने से आ रहे ट्रक से हो गयी जो हरिद्वार से बिजनौर जा रहा था।
Uttarakhand Road Accident सिंह के अनुसार टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि अन्य वाहन में सवार दो लोग फ्लाईओवर से नीचे गिर गए तथा उसमें करीब 10 लोग सवार थे। पुलिस के अनुसार लेकिन यह पता नहीं चल सका कि दुर्घटना के समय बस में कितने यात्री थे। पुलिस ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।
सिंह ने बताया कि दो घायलों नजीबाबाद के बडापुर निवासी अहान (18) और एक अज्ञात 35 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई।उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल दो अन्य यात्रियों, शराफत (42) और उनकी पत्नी शबाना (35), को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही शबाना की भी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार अन्य घायलों की पहचान हरदोई के अन्नू (18) और सोनी लाल (25) तथा बिजनौर के शमीम (42) के रूप में हुई है। सिंह ने बताया कि दोनों क्षतिग्रस्त गाड़ियों को मार्ग से हटाकर यातायात सामान्य किया गया। पुलिस के अनुसार घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
खाई में गिरी कार, 4 की मौत
Uttarakhand Road Accident उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा क्षेत्र के चायखान के पास एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, कार सवार लोग चायखान से बेगनिया गांव की ओर जा रहे थे। रास्ते में कार अनियंत्रित होकर सीधे गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव अभियान के बाद काफी मशक्कत से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया।
ये भी पढ़ें
- MP Me Barish Ka Alert: सावधान! अगले 24 घंटे बारिश मचाएगी तांडव, IMD ने इन इलाकों के लिए जारी की चेतावनी
- Aaj Ka Rashifal 30 June 2026: महीने के आखिरी दिन किस पर होगी धनवर्षा? वृषभ और कन्या रहें सावधान, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आज का दिन
- Uttarakhand Weather Update: मौसम बदलेगा करवट, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
- Shukra Gochar Rashi Parivartan: बस कुछ दिन बाद इन राशियों की बदलेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार, व्यापार और धन लाभ के बनेंगे प्रबल योग

Facebook


