राजस्थान सरकार ने 7834 गांवों को अभावग्रस्त घोषित किया

राजस्थान सरकार ने 7834 गांवों को अभावग्रस्त घोषित किया

राजस्थान सरकार ने 7834 गांवों को अभावग्रस्त घोषित किया
Modified Date: February 17, 2023 / 06:44 pm IST
Published Date: February 17, 2023 6:44 pm IST

जयपुर, 17 फरवरी (भाषा) राजस्थान सरकार ने प्रदेश के 15 जिलों के 7834 गांवों को अभावग्रस्त घोषित किया है, ताकि इन जिलों के प्रभावित किसानों को राहत प्रदान की जा सके। एक अधिसूचना में इसकी जानकारी दी गयी है।

आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा इस बारे में अधिसूचना जारी की है। एक सरकारी बयान के अनुसार राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर 15 जिलों के 7834 गांवों को अभावग्रस्त घोषित किए हैं।

जिला कलेक्टरों से प्राप्त खरीफ फसल —2022 (संवत 2079) नियमित विशेष/गिरदावरी रिपोर्ट के आधार पर बाढ़ से फसल खराब होने पर किसानों को राहत प्रदान करने के लिए इन जिलों के गांव के लिए अधिसूचना जारी की गई है।

अधिसूचना के अनुसार बारां जिले के 1231 ग्राम, भरतपुर के 957, बूंदी के 517, धौलपुर के 58, श्रीगंगानगर के 02, झालावाड़ के 1597, करौली के 13, नागौर के 347, सवाई माधोपुर के 14, टोंक के 716, कोटा के 766, बांसवाड़ा के 717, प्रतापगढ़ के 625, जोधपुर के 47, अजमेर के 227 ग्रामों को राहत प्रदान की गई है। यह अधिसूचना 31 मार्च, 2023 तक लागू रहेगी।

भाषा पृथ्वी कुंज रंजन

रंजन


लेखक के बारे में