राजस्थान में राज्य सरकार ने अपने सभी वादे पूरे किए : कांग्रेस
राजस्थान में राज्य सरकार ने अपने सभी वादे पूरे किए : कांग्रेस
जयपुर, चार नवंबर (भाषा) राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने अपने सभी वादे पूरे किए हैं और राज्य में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी। पार्टी के एक पदाधिकारी ने शनिवार को यह दावा किया।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व राजस्थान इकाई के मीडिया प्रभारी अतुल लोंढे पाटिल ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, ”राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने जनता से जो वादा किया उसे पूरा किया। जनहित के कार्य एवं लोक कल्याणकारी निर्णयों के बलबूते पर जनता के आशीर्वाद से प्रदेश में एक बार फिर भारी बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी।”
उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस जब जनता को गारंटी देती है तो उसके पीछे हमारा वित्तीय प्रबंधन भी होता है। पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश की जनता से किये गये वादे किसी झूठ से कम नहीं है और अब मोदी, कांग्रेस की नकल करते हुए अपने वादों को गारंटी बोलने लगे हैं।
राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान होना है।
भाषा पृथ्वी राजकुमार जितेंद्र
जितेंद्र

Facebook


