नेपाल में बाढ़ के मद्देनजर राजस्थान सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए

नेपाल में बाढ़ के मद्देनजर राजस्थान सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए

नेपाल में बाढ़ के मद्देनजर राजस्थान सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए
Modified Date: August 27, 2026 / 12:28 am IST
Published Date: August 27, 2026 12:28 am IST

जयपुर, 26 अगस्त (भाषा) राजस्थान सरकार ने बुधवार को नेपाल के रसुवा जिले में आई भीषण बाढ़ के मद्देनजर नेपाल की यात्रा कर रहे राज्य के लोगों की जानकारी और सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए।

राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि नेपाल की यात्रा पर गए राजस्थान के किसी निवासी के संबंध में जानकारी या सहायता के लिए परिजन राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के टोल-फ्री नंबर 1070 और 112 पर संपर्क कर सकते हैं।

इसके अलावा 0141-2851960, 0141-2385776, 0141-2385777, 0141-2227296, 0141-2927392 और 0141-2227603 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि संबंधित जानकारी आईपी नंबर 28888 या ई-मेल के माध्यम से भी साझा की जा सकती है।

भाषा

बाकोलिया रवि कांत


लेखक के बारे में