रिमोट कंट्रोल से चल रही राजस्थान सरकार : गहलोत

रिमोट कंट्रोल से चल रही राजस्थान सरकार : गहलोत

रिमोट कंट्रोल से चल रही राजस्थान सरकार : गहलोत
Modified Date: March 1, 2024 / 05:45 pm IST
Published Date: March 1, 2024 5:45 pm IST

जयपुर, एक मार्च (भाषा) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को प्रदेश की भजनलाल सरकार पर ‘रिमोट कंट्रोल’ वाली सरकार होने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आलाकमान के इशारे पर काम कर रही है।

गहलोत ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री से ज्यादा ‘पावरफुल’ उपमुख्यमंत्री हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने राज्य के मुख्य सचिव पर ‘डी फेक्टो’ मुख्यमंत्री के रूप में काम करने का भी आरोप लगाया।

संवाददाताओं को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा कि दुख इस बात का है कि आज सरकार को बने ढाई-तीन महीने हो चुके हैं लेकिन हर घर में चर्चा हो रही है कि सरकार चल क्यों नहीं रही?

भाजपा आलाकमान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ”मैं समझता हूं कि इसका दोष सिर्फ मुख्यमंत्री को नहीं दे सकते क्योंकि आपने रिमोट कंट्रोल से सरकार चलाने का फैसला कर रखा है।”

गहलोत ने कहा कि यह लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि मुख्य सचिव सुधांश पंत राज्य के ‘डी फेक्टो’ मुख्यमंत्री हैं और मुख्यमंत्री से ज्यादा पावरफुल तो उपमुख्यमंत्री हैं।

गहलोत ने राज्य के मुख्यमंत्री के लिए आवंटित सिविल लाइंस का बंगला शुक्रवार को खाली कर दिया।

भाषा पृथ्वी कुंज जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में