राजस्थान: ग्राम पंचायत प्रशासक एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
राजस्थान: ग्राम पंचायत प्रशासक एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
जयपुर, पांच फरवरी (भाषा) राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने ग्राम पंचायत बाजवास के प्रशासक (सरपंच) राजेन्द्र प्रसाद मोयल को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता को वर्ष 2024-25 में ग्राम पंचायत बाजवास में सामग्री आपूर्ति का कार्य मिला था, जिसकी अवधि 31 मार्च 2025 को समाप्त हो गई थी।
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता को भुगतान प्राप्त होने के बावजूद उसकी धरोहर राशि दो लाख रुपए पंचायत में जमा थी, जिसे लौटाने के लिए उसने सरपंच से कई बार अनुरोध किया लेकिन उसे राशि नहीं मिली।
अधिकारी ने बताया कि राज सम्पर्क पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बाद शिकायतकर्ता को कार्य की राशि तो मिल गई लेकिन सरपंच ने कमीशन के तौर पर एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी।
उन्होंने बताया कि शिकायत का सत्यापन होने पर एसीबी की एक टीम ने आरोपी सरपंच को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
भाषा बाकोलिया जितेंद्र
जितेंद्र

Facebook


