राजस्थान: राजधानी जयपुर सहित अनेक इलाकों में जोरदार बारिश

राजस्थान: राजधानी जयपुर सहित अनेक इलाकों में जोरदार बारिश

राजस्थान: राजधानी जयपुर सहित अनेक इलाकों में जोरदार बारिश
Modified Date: July 6, 2026 / 12:20 pm IST
Published Date: July 6, 2026 12:20 pm IST

जयपुर, छह जुलाई (भाषा) दक्षिण पश्चिम मानसून के असर से राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित अनेक जिलों में जोरदार बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में बारिश का दौर इस सप्ताह भी जारी रहेगा।

इसके अनुसार, सोमवार सुबह तक चौबीस घंटे में राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा व कहीं-कहीं पर भारी व बारिश हुई। सबसे अधिक 75.0 मिलीमीटर बारिश श्रीमाधोपुर (सीकर) में दर्ज की गई। राजधानी जयपुर में इस दौरान 40 मिलीमीटर तक बारिश हुई।

इसके अलावा उदयपुर, झालावाड़, बारां व सिरोही सहित अनेक जिलों में जोरदार बारिश हुई। मौसम केंद्र के अनुसार राज्य के जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में आगामी 5-7 दिन मानसून सक्रिय रहने व अधिकांश भागों में बारिश होने की उम्मीद है।

राज्य में छह से नौ जुलाई के दौरान दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी, अतिभारी बारिश होने की संभावना है।

इसी तरह पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी दिनों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने व 7-8 जुलाई को कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है।

भाषा पृथ्वी

वैभव संतोष

संतोष


लेखक के बारे में