राजस्थान: युवक ने मां की चाकू गोद कर हत्या की
राजस्थान: युवक ने मां की चाकू गोद कर हत्या की
जयपुर, नौ जुलाई (भाषा) राजस्थान के झुंझुनूं जिले में एक युवक ने घर पर हुई बहस के बाद अपनी बुजुर्ग मां को कथित तौर से चाकू गोदकर बुरी तरह से घायल कर दिया, जिससे महिला की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
नवलगढ़ के थानाधिकारी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी राजवीर ने मंगलवार रात अपनी मां प्रभाती देवी से झगड़े के बाद रसोई के चाकू से उन पर हमला किया।
पुलिस ने बताया कि घटना के बाद राजवीर ने अपनी बहन को फोन करके बताया कि उसने अपनी मां को मार डाला है। बहन व अन्य परिजन तुरंत घर पहुंचे और घायल महिला को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राजवीर नवलगढ़ में लोक निर्माण विभाग में वरिष्ठ लिपिक (यूडीसी) के पद पर तैनात है।
उन्होंने बताया कि राजवीर अपनी मां के साथ रह रहा था जबकि उसकी पत्नी वैवाहिक विवाद के कारण अपने मायके में रह रही थी। पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया।
भाषा पृथ्वी नरेश रंजन
रंजन
रंजन

Facebook


