राजस्थान: बेटे की मौत की खबर सुनकर अस्पताल की दूसरी मंजिल से कूदी मां, गंभीर रूप से घायल

राजस्थान: बेटे की मौत की खबर सुनकर अस्पताल की दूसरी मंजिल से कूदी मां, गंभीर रूप से घायल

राजस्थान: बेटे की मौत की खबर सुनकर अस्पताल की दूसरी मंजिल से कूदी मां, गंभीर रूप से घायल
Modified Date: March 16, 2025 / 07:57 pm IST
Published Date: March 16, 2025 7:57 pm IST

जयपुर, 16 मार्च (भाषा) राजस्थान के अजमेर जिले के एक अस्पताल में उपचाराधीन बेटे की मौत की खबर सुनने के बाद उसकी मां अस्पताल की दूसरी मंजिल से कूद गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, महिला के हाथ-पैर व सिर में गंभीर चोट आई है और अस्पताल की गहन चिकित्सा ईकाई में उसका उपचार जारी है।

थानाधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि लुहार बस्ती सराधना निवासी रेखा लुहार (40) के बेटे योगेश कुमार (18) ने बृहस्पतिवार को गलती से कोई दवा का सेवन कर लिया था, जिससे उसकी तबियत खराब हो गई और बीते चार दिन से अस्पताल में उसका उपचार जारी था।

उन्होंने बताया कि बेटे की मौत की रविवार को उपचार के दौरान मौत की खबर सुनते ही महिला सदमे में आ गई और अस्पताल की दूसरी मंजिल से कूद गई।

भाषा कुंज जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में