राजस्थान: नागौर-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग को चौड़ा करने की परियोजना को मंजूरी

राजस्थान: नागौर-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग को चौड़ा करने की परियोजना को मंजूरी

राजस्थान: नागौर-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग को चौड़ा करने की परियोजना को मंजूरी
Modified Date: June 10, 2026 / 03:25 pm IST
Published Date: June 10, 2026 3:25 pm IST

जयपुर, 10 जून (भाषा) केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने नागौर-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-62) को चौड़ा (फोर लेन) करने की परियोजना को मंजूरी दे दी है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस परियोजना को लगभग 1359.33 करोड़ रुपये की लागत से ‘बीओटी’ (टोल) मॉडल पर विकसित किया जाएगा। इससे पश्चिमी राजस्थान के सड़क संपर्क को नई मजबूती मिलने के साथ ही निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। साथ ही, औद्योगिक एवं पर्यटन गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक बयान में इस परियोजना को स्वीकृति मिलने पर कहा कि ‘डबल इंजन’ सरकार की सोच और सशक्त नेतृत्व में राजस्थान में आधारभूत संरचनाओं के विकास को निरंतर बढ़ावा मिल रहा है। साथ ही, आधुनिक, सुरक्षित और सुगम सड़क नेटवर्क का विस्तार भी हो रहा है।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना से नागौर और बीकानेर सहित नजदीकी क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी।

भाषा पृथ्वी

मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में