मणिपुर के इंफाल पूर्व में हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद

मणिपुर के इंफाल पूर्व में हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद

मणिपुर के इंफाल पूर्व में हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद
Modified Date: July 27, 2026 / 09:44 am IST
Published Date: July 27, 2026 9:44 am IST

इंफाल, 27 जुलाई (भाषा) मणिपुर के इंफाल पूर्व जिले से सुरक्षा बलों ने हथियार और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि वाखा चिंग इलाके में हथियाबंद लोगों की मौजूदगी के संबंध में मिली एक सूचना के आधार पर विशेष कमांडो इकाई और छठी भारतीय आरक्षित वाहिनी (आईआरबी) की टीम ने शनिवार शाम छह बजकर 15 मिनट पर एक संयुक्त तलाश अभियान शुरू किया।

पुलिस के अनुसार, वाखा पहाड़ियों के वनक्षेत्र में व्यापक तलाश अभियान के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने चार थैले बरामद किए जिनकी जांच करने पर मैगजीन सहित 29 आग्नेयास्त्र बरामद हुए।

उसने बताया कि इनमें पांच सेल्फ-लोडिंग राइफल, चार इंसास राइफल, दो एके घातक राइफल, एक इंसास लाइट मशीन गन, छह .303 राइफल, तीन डबल-बैरल ब्रीच-लोडिंग बंदूक, सात सिंगल-बैरल ब्रीच-लोडिंग बंदूक शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों ने .303 बोर के 535 कारतूस भी बरामद किए हैं।

भाषा खारी शोभना

शोभना


लेखक के बारे में