Ram Mandir Donation Theft Case : राम मंदिर चढ़ावा घोटाले पर आज SC में बड़ा फैसला! नई SIT के गठन पर लगेगी मुहर? 3 IPS अधिकारियों के नाम रेस में

अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे और दान राशि में कथित हेराफेरी के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होगी। उत्तर प्रदेश सरकार नई SIT के गठन का प्रस्ताव रख सकती है, जिसमें तीन वरिष्ठ IPS अधिकारियों के नामों पर चर्चा होने की संभावना है।

Ram Mandir Donation Theft Case : राम मंदिर चढ़ावा घोटाले पर आज SC में बड़ा फैसला! नई SIT के गठन पर लगेगी मुहर? 3 IPS अधिकारियों के नाम रेस में

Ram Mandir Donation Theft Case : Image credit : FILE

Modified Date: July 27, 2026 / 09:32 am IST
Published Date: July 27, 2026 9:26 am IST
HIGHLIGHTS
  • आज सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर चढ़ावा मामले की सुनवाई होगी।
  • उत्तर प्रदेश सरकार नई SIT के गठन का प्रस्ताव रख सकती है।
  • आईजी किरण एस, डीआईजी सुमन वर्मा और एसपी गौरव ग्रोवर के नाम चर्चा में हैं।

नई दिल्ली: Ram Mandir Donation Theft Case योध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे और दान की राशि में हुई कथित हेराफेरी के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में एक महत्वपूर्ण सुनवाई होने जा रही है। न्यायमूर्ति सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ के सामने उत्तर प्रदेश सरकार इस मामले की जांच के लिए एक नई विशेष जांच टीम (SIT) के गठन का प्रस्ताव रख सकती है।

3 IPS अधिकारियों के नाम रेस में

अदालत के निर्देशों के तहत जांच प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नामों का प्रस्ताव दिए जाने की संभावना है। इसमें आईजी किरण एस, डीआईजी सुमन वर्मा और एसपी गौरव ग्रोवर के नाम शामिल हैं।

जांच को मजबूत बनाने की पहल

 Ram Mandir latest updates पिछली सुनवाई के दौरान सर्वोच्च अदालत ने स्पष्ट किया था कि इस संवेदनशील मामले की जांच बिना किसी राजनीतिक प्रभाव के, पूरी तरह निष्पक्ष और तय समयसीमा के भीतर होनी चाहिए। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए किसी वरिष्ठ अधिकारी के नेतृत्व में नई टीम बनाने का सुझाव दिया था। आज की सुनवाई में अदालत उत्तर प्रदेश सरकार के प्रस्ताव पर विचार कर नई SIT के गठन पर अंतिम फैसला सुना सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.