CLOSED

Today Live Breaking News and Updates 27 July 2026: छत्तीसगढ़ के एक दर्जन जिलों में आज रात तेज बारिश की संभावना.. सरकार ने लोगों के मोबाइल पर भेजा अलर्ट, जारी किये सावधानी बरतने के निर्देश

मौसम विभाग ने मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले तीन घंटों के भीतर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। लोगों को सतर्क रहने के लिए सरकार ने मोबाइल फोन पर अलर्ट संदेश भी भेजे हैं।

Today Live Breaking News and Updates 27 July 2026: छत्तीसगढ़ के एक दर्जन जिलों में आज रात तेज बारिश की संभावना.. सरकार ने लोगों के मोबाइल पर भेजा अलर्ट, जारी किये सावधानी बरतने के निर्देश

Today Live Breaking News and Updates 27 July 2026

Modified Date: July 27, 2026 / 11:29 pm IST
Published Date: July 27, 2026 9:10 am IST

Today Live Breaking News and Updates 27 July 2026: रायपुर: मौसम विभाग ने मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में आने वाले तीन घंटों के भीतर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। सरकार की तरफ से आम लोगों को सतर्क रहने निर्देश सीधे मोबाइल फोन पर भेजे है। मौसम सन्देश में बताया गया है कि, राजधानी रायपुर समेत बलौदाबाजार, बेमेतरा, बिलासपुर, दुर्ग जांजगीर-चाम्पा, जशपुर, कबीरधाम, केसीजी, कोरबा, रायगढ़, सक्ति, सारंगढ़ और बिलाईगढ़ में आने वाले तीन घंटों के भीतर तेज बारिश होगी।


Today Live Breaking News and Updates 27 July 2026: भोपाल: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है। बीजेपी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को लिखित शिकायत सौंपकर पटवारी के चुनाव प्रचार पर रोक लगाने की मांग की है।

बीजेपी का आरोप है कि जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के खिलाफ बिना तथ्यों के बयान दिए हैं और सरकारी संस्थाओं की छवि धूमिल करने की कोशिश की है। पार्टी का कहना है कि उनके बयान भ्रामक हैं और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हैं।

Today Live Breaking News and Updates 27 July 2026: बीजेपी ने यह भी आरोप लगाया है कि ऐसे बयानों से मतदाताओं के बीच भ्रम और तनाव का माहौल बन सकता है, जिससे दतिया में कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। इन्हीं आरोपों के आधार पर बीजेपी ने चुनाव आयोग से मामले की तत्काल जांच कराने और उचित कार्रवाई की मांग की है। साथ ही मतदान तक जीतू पटवारी के दतिया में प्रवेश और चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की गई है। फिलहाल इस शिकायत पर चुनाव आयोग की ओर से कोई आधिकारिक फैसला सामने नहीं आया है।


Today Live Breaking News and Updates 27 July 2026: लोकसभा की कार्यवाही आज फिर से शुरू हो गई है। कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने फिर से हंगामा शुरू कर दिया लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शाम 5 बजे तक और 3 बजे तक स्थगितकर दी गई है।

लोकसभा की कार्यवाही आज फिर से शुरू हो गई है। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई है। सदन में पब्लिक एग्जामिनेशन अमेंडमेंट बिल पेश कर दिया गया है ये बिल केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने पेश किया है। सदन कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने फिर से हंगामा शुरू कर दिया है।

Today Live Breaking News and Updates 27 July 2026: लोकसभा की कार्यवाही आज फिर से शुरू हो गई है। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई है। इस दौरान पेपर लीक को लेकर सदन में विपक्ष का जोरदार हंगामा देखने को ​मिला। हालात को ​देखते हुए सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है साथ ही सदन में पब्लिक एग्जामिनेशन अमेंडमेंट बिल पेश कर दिया गया है ।

The liveblog has ended.

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।