राजस्थान पंचायत चुनाव: चुनाव आयुक्त ने अधिकारियों के साथ की बैठक

राजस्थान पंचायत चुनाव: चुनाव आयुक्त ने अधिकारियों के साथ की बैठक

राजस्थान पंचायत चुनाव: चुनाव आयुक्त ने अधिकारियों के साथ की बैठक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: September 23, 2020 8:16 pm IST

जयपुर, 23 सितंबर (भाषा) पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव स्वतंत्र-निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए बुधवार को राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त पीएस मेहरा ने गृह और पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की, वहीं सभी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक और संभागीय आयुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

मेहरा ने संभागीय आयुक्त और पुलिस महानिरीक्षकों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बात की एवं चुनाव के दौरान कानून एवं व्यवस्था की स्थिति के बारे में समीक्षा की।

उन्होंने चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

भाषा कुंज मानसी

मानसी


लेखक के बारे में