राजस्थान: आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी
राजस्थान: आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी
जयपुर, 30 जुलाई (भाषा) राजस्थान सरकार ने आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी दी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इन स्थाई लोक अदालतों के गठन के प्रस्ताव को अनुमोदित किया।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्णय के तहत फलौदी, डीडवाना-कुचामन, खैरथल-तिजारा, ब्यावर, बाड़मेर, डीग, कोटपूतली-बहरोड़ एवं सलूम्बर में स्थाई लोक अदालत स्थापित की जाएंगी।
एक बयान के मुताबिक लोक अदालतें विवादों के त्वरित और किफायती समाधान की व्यवस्था है। इसमें आपसी सहमति से निर्णय किए जाते हैं, जिससे आमजन के समय और धन दोनों की बचत होती है।
भाषा पृथ्वी सिम्मी धीरज
धीरज

Facebook


