राजस्थान पुलिस ने नागौर में मादक पदार्थ तस्कर का मकान कुर्क किया

राजस्थान पुलिस ने नागौर में मादक पदार्थ तस्कर का मकान कुर्क किया

राजस्थान पुलिस ने नागौर में मादक पदार्थ तस्कर का मकान कुर्क किया
Modified Date: April 18, 2026 / 10:11 pm IST
Published Date: April 18, 2026 10:11 pm IST

जयपुर, 18 अप्रैल (भाषा) राजस्थान पुलिस ने नागौर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के एक आरोपी का आलीशान मकान शनिवार को कुर्क कर लिया, जिसकी कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने यह मकान कथित तौर पर अपराध से अर्जित आय से बनवाया था।

उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन संकल्प—नशा मुक्त नागौर’ अभियान के तहत की गई। स्वापक ओषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की धारा 68एफ के तहत मकान को कुर्क किया गया है।

नागौर के जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा ने बताया कि जांच में सामने आया कि बाराणी निवासी आरोपी गोविंद राम उर्फ गोविंद जाट ने मादक पदार्थों की तस्करी अपराध की आर्य अर्जित की और उसी अवैध आय से अपनी पत्नी के नाम पर डीडवाना-बीकानेर बाईपास स्थित स्टार सिटी में दो भूखंड खरीदकर उन पर आलीशान मकान बनवाया।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ राजस्थान के विभिन्न थानों में एनडीपीएस अधिनियम के तहत चार गंभीर मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य जुटाकर यह स्थापित किया कि यह संपत्ति पूरी तरह नशे के कारोबार से अर्जित की गई थी।

कोतवाली पुलिस ने संपत्ति को कुर्क करने का प्रस्ताव दिल्ली स्थित सक्षम प्राधिकारी को भेजा था। मामले की गहन जांच और सुनवाई के बाद सक्षम प्राधिकारी ने 17 अप्रैल को कुर्की के आदेश को सही ठहराते हुए इसकी पुष्टि कर दी।

भाषा पृथ्वी खारी

खारी


लेखक के बारे में