राजस्थान : झालावाड़ में 52 लाख रुपए की स्मैक जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान : झालावाड़ में 52 लाख रुपए की स्मैक जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान : झालावाड़ में 52 लाख रुपए की स्मैक जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: August 27, 2026 / 05:58 pm IST
Published Date: August 27, 2026 5:58 pm IST

जयपुर, 27 अगस्त (भाषा) राजस्थान के झालावाड़ जिले में पुलिस ने 260 ग्राम स्मैक बरामद करके दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि बरामद स्मैक की अनुमानित बाजार कीमत 52 लाख रुपये है।

झालावाड़ के जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर अकलेरा के थानाधिकारी धर्माराम के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस टीम ने मनोहरथाना रोड स्थित बाईपास पर ब्रिज के आगे बरेड़ी की घाटी की तरफ नाकाबंदी की थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर रघुवीर भील (18) तथा दिलराज मीणा (23) आते दिखाई दिए।

टीम ने उनकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर दोनों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 260 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पुलिस ने स्मैक के साथ तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन और 10,900 रुपये भी जब्त किए।

भाषा पृथ्वी शफीक

शफीक


लेखक के बारे में