तांत्रिक ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर विवाहिता को सुनसान जगह पर ले जाकर किया रेप

Ads

राजस्थान : नौकरी दिलाने का झांसा देकर तांत्रिक ने विवाहिता से किया कथित दुष्कर्म

  •  
  • Publish Date - July 21, 2022 / 10:39 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:49 PM IST

बाड़मेर। जिले के गुढ़ा मनाली थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक तांत्रिक द्वारा 27 वर्षीय विवाहिता के साथ कथित दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत में आरोपी पर पिछले एक साल से उसके साथ दुष्कर्म कर आपत्तिजनक वीडियो बनाने और उसके आधार पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने बताया कि ‘‘ पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपी चंपालाल (40) ने दावा किया था कि तंत्र विद्या के जरिए वह उसे नौकरी दिलवा देगा, शुरूआत में उसने मना किया, लेकिन बाद में वह उसके झांसे में आ गई।’’ उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी पीड़ित विवाहिता को एक सुनसान जगह पर ले गया जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और विवाहिता के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड करके उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया कि गुडा मनाली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है।