राजस्थान : बाड़मेर जिले में ट्रक ने स्कूल बस को टक्कर मारी, एक किशोर की मौत
राजस्थान : बाड़मेर जिले में ट्रक ने स्कूल बस को टक्कर मारी, एक किशोर की मौत
जयपुर, 22 अप्रैल (भाषा) राजस्थान के बाड़मेर जिले में बुधवार को सुबह एक स्कूल बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार, इस हादसे में एक किशोर की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।
यह हादसा बायतू पुलिस थाना क्षेत्र में हुआ। स्कूल बस बच्चों को लेकर जा रही थी और उसी दौरान एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।
बायतू के थानाधिकारी मनोहर विश्नोई ने बताया कि निजी स्कूल की इस बस में 36 बच्चे सवार थे।
हादसे में घायल हुए आठ बच्चों को बायतू अस्पताल से बालोतरा रेफर किया गया। गंभीर रूप से घायल वीरधाराम (14), निवासी भीमरलाई को जोधपुर रेफर कर दिया गया। उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से चोटिल आठ बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं।
भाषा पृथ्वी मनीषा
मनीषा

Facebook


