Burhanpur News: खेत में मिला इस भाजपा सांसद के भाई का शव, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस ने शुरू की जांच
Burhanpur News: भाजपा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के छोटे भाई बाड़ू पाटिल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उनके ही खेत के कुएं में मिला है।
Burhanpur News/Image Credit: IBC24.in
- भाजपा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के छोटे भाई का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है।
- बाड़ू पाटिल का शव उनके ही खेत के कुएं में मिला है।
- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
Burhanpur News: बुरहानपुर: खंडवा–बुरहानपुर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के छोटे भाई बाड़ू पाटिल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उनके ही खेत के कुएं में मिला है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव में मचा हड़कंप
बुरहानपुर जिले के ग्राम बोहरडा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब भाजपा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के छोटे भाई बाड़ू पाटिल का शव उनके ही खेत के कुएं में मिला। घटना की सूचना मिलते ही शिकारपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया। (Burhanpur News) घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई। वहीं सांसद के निवास पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
पुलिस ने शुरू की जांच
Burhanpur News: बताया जा रहा है कि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल उस समय दिल्ली में मौजूद थे, लेकिन घटना की जानकारी मिलते ही वे बुरहानपुर के लिए रवाना हो गए हैं। (Burhanpur News) इस पूरे मामले पर एसपी देवेंद्र पाटीदार का कहना है मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस जांच कर रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Sudan Gurung Resigns: यहां के गृहमंत्री के इस्तीफे से मचा सियासी हड़कंप.. लिखा, “मेरे लिए नैतिकता किसी भी पद से अधिक महत्वपूर्ण है”.. जानें क्या है वजह
- Bilaspur News: छत से कूदे युवक-युवती, एक की हुई मौत दूसरे की हालत गंभीर, दोनों ने क्यों उठाया खौफनाक कदम, जांच में जुटी पुलिस
- All India Track Maintainers Conference: मोदी सरकार ने 10 सालों में बिछाई 36,000 किलोमीटर नई रेल पटरियां.. अखिल भारतीय ट्रैक मेंटेनर्स सम्मेलन में मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गिनाई उपलब्धियां, सुनें

Facebook


