शिक्षा के उन्नयन एवं विकास के लिए राजस्थान को मिलेंगे 3200 करोड़ रुपये

शिक्षा के उन्नयन एवं विकास के लिए राजस्थान को मिलेंगे 3200 करोड़ रुपये

शिक्षा के उन्नयन एवं विकास के लिए राजस्थान को मिलेंगे 3200 करोड़ रुपये
Modified Date: August 21, 2025 / 09:02 pm IST
Published Date: August 21, 2025 9:02 pm IST

जयपुर, 21 अगस्त (भाषा) केन्द्र सरकार ने समग्र शिक्षा अभियान के लिए राजस्थान को 3200 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। एक अधिकारिक बयान में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई।

इसके अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हाल में नयी दिल्ली में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से मुलाकात के दौरान वित्त वर्ष 2025-26 में समग्र शिक्षा, राजस्थान के लिए केन्द्रीय अंश की राशि शीघ्र जारी करने का अनुरोध किया था। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत 3200 करोड़ रुपये राज्य को देने के लिए सहमति प्रदान की है।

इसके साथ ही उन्होंने इस राशि की पहली किस्त शीघ्र जारी करने का आश्वासन भी दिया है।

बयान के अनुसार मुलाकात के दौरान शर्मा ने समग्र शिक्षा के तहत राज्य में शिक्षा विभाग की प्रगति, नीति एवं भविष्य में किये जाने वाले कामों के सम्बन्ध में भी केन्द्रीय शिक्षा मंत्री को जानकारी दी। केंद्र से मिलने वाली इस राशि से कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय में विभिन्न काम कराए जाएंगे।

इसके साथ ही केन्द्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री के अनुरोध पर राजस्थान में ‘आईसीटी’, ‘स्मार्ट क्लासेज’ और ‘सांइस लैब’ की स्थापना के लिए 697.88 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि शीघ्र जारी करने की सहमति दी है।

भाषा पृथ्वी राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में