अब 800 रुपये में होगी कोविड-19 की आरटी-पीसीआर जांच, राजस्थान सरकार ने जारी किए आदेश
अब 800 रुपये में होगी कोविड-19 की आरटी-पीसीआर जांच, राजस्थान सरकार ने जारी किए आदेश
जयपुर, 28 नवंबर (भाषा)। राजस्थान में निजी प्रयोगशालाओं में कोरोना वायरस से संक्रमण की आरटी-पीसीआर विधि से जांच अब 1200 रुपये की बजाय 800 रुपये में होगी। राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि आरटी-पीसीआर जांच किट की लागत में कमी को देखते हुए राज्य सरकार ने यह फैसला किया है।
पढ़ें- वाहन चेकिंग में 17 लाख की अवैध शराब जब्त, चालक सहित तीन लोगों को पुलिस ने दबोचा
प्रदेश में निजी चिकित्सा संस्थानों और लैब्स में #COVID19 टैस्ट की दरें वापस तय करते हुए हम इसे 1200 रूपये से घटाकर 800 रूपये कर रहे हैं। पहले जांच के लिए निजी लैब्स में 2200 रूपये लिए जा रहे थे, उसे हमने पूर्व में घटाकर 1200 किया अब यह जांच 800 रुपए में हो सकेगी। #Rajasthan
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) November 28, 2020
उन्होंने कहा कि शुरू में निजी प्रयोगशालाओं में कोविड-19 जांच का शुल्क 2200 रुपये था जिसे बाद में सरकार ने 1200 रुपये तय किया। उन्होंने कहा,‘‘किट की लागत में कमी को देखते हुए अब राज्य सरकार सभी निजी प्रयोगशालाओं को यह जांच 1200 रुपये के बजाय 800 रुपये में करने को पाबंद करेगी।’’
पढ़ें- पेट्रोल 82 रुपये प्रति लीटर के पार, डीजल के दाम भी .
गहलोत ने कहा कि राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण की सारी जांच केवल आरटी-पीसीआर किट के जरिए हो रही हैं जो पूरी दुनिया में सबसे विश्वसनीय जांच है। गहलोत ने वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए छह जिलों (हनुमानगढ़, प्रतापगढ़, जैसलमेर, राजसमन्द (नाथद्वारा), टोंक व बूंदी में कोरोना वायरस जांच की प्रयोगशालाओं का लोकार्पण किया।
पढ़ें –मतदान केंद्रों के बाहर लाइन में खड़े पाकिस्तान से आए शरणार्थियों ने..
इसके साथ ही उन्होंने जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में कैंसर इलाज के लिए नये वार्ड, ऑर्थोपेडिक थिएटर व एक्यूट केयर वार्ड की रेनोवेशन-अल्टरेशन (मरम्मत) तथा कैंसर वार्ड के इंटीरियर कार्य का लोकार्पण भी किया। गहलोत ने अपने संबोधन में राज्य के विपक्षी दलों से नकारात्मक राजनीति व बयानबाजी नहीं करने की अपील की।

Facebook


