राजस्थान : रिश्वत मामले में एएसआई समेत दो गिरफ्तार
राजस्थान : रिश्वत मामले में एएसआई समेत दो गिरफ्तार
जयपुर, पांच मई (भाषा) राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को डूंगरपुर जिले में सहायक पुलिस उप निरीक्षक और एक बिचौलिए को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साइबर थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) मदनलाल और पूर्व पार्षद एवं बिचौलिए दयालाल पाटीदार के रूप में हुई है।
एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि शिकायत मिली थी कि एएसआई ने शिकायतकर्ता को उसकी बेटी और दामाद से जुड़े धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार करने की धमकी दी थी और उनके नाम मामले से हटाने तथा मदद करने के लिए रिश्वत मांगी थी।
शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और पाटीदार को एएसआई की ओर से एक लाख रुपये लेते समय रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद मदनलाल को भी मामले में गिरफ्तार कर लिया गया।
भाषा बाकोलिया आशीष
आशीष

Facebook


