राजस्थान: दो बेटों के साथ महिला टंकी में कूदी, मौत
राजस्थान: दो बेटों के साथ महिला टंकी में कूदी, मौत
जयपुर, 28 जुलाई (भाषा) राजस्थान के बालोतरा जिले में 25 साल की महिला ने अपने दो बेटों के साथ पानी की टंकी में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पचपदरा के थानाधिकारी बाबू राम ने बताया कि मूली देवी सोमवार शाम अपने बेटे रवींद्र (दो साल) और नारायण (दो महीने) के साथ टंकी में कूद गईं।
उन्होंने कहा, ‘शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद आज शव सौंप दिए जाएंगे।’
उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में आत्महत्या की वजह पारिवारिक झगड़ा लग रही है। मामले में आगे जांच की जा रही है।
भाषा पृथ्वी रंजन
रंजन

Facebook


