कांग्रेस शासन में राजस्थान के स्वास्थ्य क्षेत्र में जबरदस्त सुधार हुआ, केरल में हालात खराब: गहलोत

कांग्रेस शासन में राजस्थान के स्वास्थ्य क्षेत्र में जबरदस्त सुधार हुआ, केरल में हालात खराब: गहलोत

कांग्रेस शासन में राजस्थान के स्वास्थ्य क्षेत्र में जबरदस्त सुधार हुआ, केरल में हालात खराब: गहलोत
Modified Date: April 2, 2026 / 10:50 pm IST
Published Date: April 2, 2026 10:50 pm IST

तिरुवनंतपुरम, दो अप्रैल (भाषा) कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि राजस्थान स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में देश में अग्रणी बन गया है, जबकि केरल की विश्व प्रसिद्ध सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली में वामपंथी सरकार के “कुशासन” के कारण गिरावट आयी है।

नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के लिए प्रचार करने केरल पहुंचे राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि ‘स्वास्थ्य का अधिकार’ कानून और ‘चिरंजीवी’ बीमा योजना ने राजस्थान को पूरे देश में स्वास्थ्य के मामले में आदर्श बना दिया है।

केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान स्वास्थ्य देखभाल के लिए लागू ‘राजस्थान मॉडल’ सफल रहा है, जबकि केरल की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था में “अब वाम सरकार के कुशासन के कारण गिरावट आयी है।”

गहलोत ने कहा कि ‘चिरंजीवी’ योजना के तहत हर परिवार को 25 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज और 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर मिलता है, जिससे गंभीर बीमारियों के दौरान परिवारों पर आर्थिक बोझ काफी कम होता है।

उन्होंने दावा किया कि अब तक लगभग 50 लाख मरीजों को लाभ हुआ है, और सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों के नेटवर्क के माध्यम से लगभग 5,000 करोड़ रुपये का मुफ्त इलाज प्रदान किया गया है।

भाषा जोहेब अमित

अमित


लेखक के बारे में