रजनीकांत को अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालत स्थिर

Ads

रजनीकांत को अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालत स्थिर

  •  
  • Publish Date - October 1, 2024 / 08:13 AM IST,
    Updated On - October 1, 2024 / 08:13 AM IST

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर (भाषा) जाने माने अभिनेता रजनीकांत को सोमवार देर रात चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 73 वर्षीय रजनीकांत का मंगलवार को संभवत: कोई पूर्व निर्धारित उपचार (‘इलेक्टिव प्रोसीजर’) होना है और उनकी हालत स्थिर है।

रजनीकांत के परिवार या अस्पताल की ओर से इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है।

भाषा सिम्मी सुरभि

सुरभि