राजीविका कार्यक्रम महिला सशक्तीकरण का आदर्श मॉडल: भजनलाल शर्मा

Ads

राजीविका कार्यक्रम महिला सशक्तीकरण का आदर्श मॉडल: भजनलाल शर्मा

  •  
  • Publish Date - May 21, 2026 / 12:12 AM IST,
    Updated On - May 21, 2026 / 12:12 AM IST

जयपुर, 20 मई (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को राजीविका कार्यक्रम को महिला सशक्तीकरण का आदर्श मॉडल बताया और कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े सामाजिक परिवर्तन होने के साथ साथ रोजगार के अवसर भी पैदा हो रहे हैं।

बांसवाड़ा जिले के चुड़ाड़ा गांव में आयोजित ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शर्मा ने राजीविका योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं से संवाद किया।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिलाएं राजीविका के माध्यम से लाखों और करोड़ों रुपये के कारोबार में जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं।

भाषा बाकोलिया

जोहेब

जोहेब