राजनाथ सिंह जोधपुर से भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ के तीसरे चरण को सोमवार को हरी झंडी दिखाएंगे

राजनाथ सिंह जोधपुर से भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ के तीसरे चरण को सोमवार को हरी झंडी दिखाएंगे

राजनाथ सिंह जोधपुर से भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ के तीसरे चरण को सोमवार को हरी झंडी दिखाएंगे
Modified Date: September 4, 2023 / 12:35 am IST
Published Date: September 4, 2023 12:35 am IST

जोधपुर, तीन सितंबर (भाषा) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चार सितंबर को राजस्थान के जैसलमेर जिले से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘परिवर्तन यात्रा’ के तीसरे चरण को हरी झंडी दिखाएंगे। पार्टी ने रविवार को यह जानकारी दी।

यात्रा 18 दिन में 2,574 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए नागौर, अजमेर और जोधपुर संभाग के 51 निर्वाचन क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।

भाजपा की जोधपुर इकाई ने एक विज्ञप्ति में बताया कि यात्रा का समापन 21 सितंबर को जोधपुर में होगा। यात्रा जोधपुर संभाग के छह जिलों – जैसलमेर, बाड़मेर, सिरोही, जालोर, पाली और जोधपुर – के 33 निर्वाचन क्षेत्रों, नागौर जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों और अजमेर जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी।

भाजपा ने बताया कि इस यात्रा के दौरान 45 जनसभाएं होंगी और अंतिम सभा 21 सितंबर को जोधपुर में होगी। राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

भाषा सिम्मी प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में