मणिपुरः राज्यसभा सदस्य ने विधायकों से शांति बहाली के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया
मणिपुरः राज्यसभा सदस्य ने विधायकों से शांति बहाली के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया
इंफाल, 21 फरवरी (भाषा) मणिपुर से राज्यसभा के सदस्य लीशेम्बा सनाजाओबा ने शुक्रवार को विधायकों से हिंसाग्रस्त राज्य में शांति की बहाली और एक स्थिर सरकार स्थापित करने के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफा देने के चार दिन बाद 13 फरवरी को पूर्वोत्तर राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया था। विधानसभा को भी निलंबित कर दिया गया है।
एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा सांसद ने कहा, ‘‘लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। हिंसा लगभग दो वर्षों से जारी है और यह सियासी खेल का समय नहीं है। समाधान खोजने और लोगों की पीड़ा को कम करने के लिए एकजुट प्रयास की आवश्यकता है।’’
उन्होंने कहा कि इस स्थिति के लिए जिम्मेदार लोगों को अब स्थिरता बहाल करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। सांसद ने आरोप लगाया कि संकट अपने आप पैदा नहीं हुआ बल्कि यह केंद्र और राज्य, दोनों स्तरों पर विफलताओं का परिणाम है।
भाषा संतोष पवनेश
पवनेश
लेखक के बारे में
Web Title: मणिपुरः राज्यसभा सदस्य ने विधायकों से शांति बहाली के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pmजम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
30 Sept 2026 | 5:21 pm