आर्थिक जगत में अमिट छाप छोड़ गए राकेश झुनझुनवाला: प्रधानमंत्री मोदी

आर्थिक जगत में अमिट छाप छोड़ गए राकेश झुनझुनवाला: प्रधानमंत्री मोदी

आर्थिक जगत में अमिट छाप छोड़ गए राकेश झुनझुनवाला: प्रधानमंत्री मोदी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: August 14, 2022 10:13 am IST

नयी दिल्ली, 14 अगस्त (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने आर्थिक जगत में अमिट छाप छोड़ी है।

झुनझुनवाला (62) का रविवार सुबह मुंबई में निधन हो गया।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘राकेश झुनझुनवाला जिंदादिल, हाजिरजवाब और गहरी समझ वाले व्यक्ति थे। उन्होंने आर्थिक जगत में एक अमिट छाप छोड़ी है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘वह (झुनझुनवाला) भारत की प्रगति को लेकर बहुत जुनूनी थे। उनका दुनिया से जाना दुखद है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना। ओम शांति।’’

भाषा जोहेब सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में