Ram Mandir CEO Criteria: कौन बन सकता है राम मंदिर ट्रस्ट में CEO? समिति ने तय किया ये क्राइटेरिया, यहां जानें आवेदन से लेकर चयन तक की पूरी प्रक्रिया

Ads

Ram Mandir CEO Criteria: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज हो गई है।

  •  
  • Publish Date - July 11, 2026 / 05:26 PM IST,
    Updated On - July 11, 2026 / 05:31 PM IST

Ram Mandir CEO Criteria/Image Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • राम मंदिर के पहले CEO की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज हो गई है।
  • CEO के चयन के लिए गठित समिति की नई दिल्ली में बैठक हुई है।
  • बैठक में इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए पात्रता मानदंड यानी की क्राइटेरिया तय किए गए हैं।

Ram Mandir CEO Criteria: नई दिल्ली: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट की बैठक में CEO की नियुक्ति करने का फैसला किया गया था। वहीं अब श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, CEO के चयन के लिए गठित समिति की नई दिल्ली में बैठक हुई है। इस बैठक में इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए पात्रता मानदंड यानी की क्राइटेरिया तय किए गए हैं।

क्या होनी चाहिए उम्मीदवार की योग्यता

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, CEO पद के लिए आवदेन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक होना अनिवार्य है। इसके साथ ही प्रशासन या वित्त के क्षेत्र में कम से कम 20 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। मंदिर प्रबंधन का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा उम्मीदवार का हिंदू धर्म का अनुयायी होना भी आवश्यक होगा।

उम्मदीवार कैसे कर सकेंगे आवेदन?

सीईओ के चयन के लिए बनाई समिति की तरफ से निर्णय लिया गया है कि, CEO पद के लिए आवेदन 18 जुलाई तक स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवार ई-मेल के माध्यम से आवेदन भेज सकेंगे। आवेदन लेने के लिए अलग से ई-मेल आईडी तैयार की जा रही है। आवेदन प्राप्त होने के बाद चयन समिति उम्मीदवारों के साथ चर्चा करेगी और उसके आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा। (Ram Mandir CEO Criteria) सूत्रों के अनुसार चयनित CEO की नियुक्ति प्रारंभिक तौर पर तीन वर्ष के लिए होगी, नियुक्त व्यक्ति को अयोध्या में रहकर अपनी सेवाएं देनी होंगी। इसके अलावा चयन प्रक्रिया में सहयोग के लिए समिति ने एक सचिव नियुक्त करने का भी निर्णय लिया है। सूत्रों का कहना है कि समिति अगले एक महीने के भीतर CEO के चयन की पूरी प्रक्रिया संपन्न करने का प्रयास करेगी।

क्यों लिया गया CEO की नियुक्ति का फैसला

Ram Mandir CEO Criteria: बता दें कि, राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर के प्रशासन और प्रबंधन को दुरुस्त करने के लिए CEO नियुक्त करने का फैसला किया। इसके चयन के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन हुआ है और यह कमेटी ही राम मंदिर के पहले CEO की नियुक्ति करेगी। इस कमेटी में पूर्व वैज्ञानिक सुरेश हावरे, रिटायर्ड जज प्रमोद कोहली और लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) विष्णुकांत चतुर्वेदी शामिल हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-