Korba Revenue Inspector Suspended: बिना छुट्टी विदेश में सैर-सपाटा करना कोरबा के RI को पड़ा महंगा.. जिला कलेक्टर ने जारी किया आदेश, मचा हड़कंप..

Ads

कोरबा में राजस्व निरीक्षक नीलकांत यादव को छुट्टी मंजूर नहीं होने के बावजूद 15 दिन अनुपस्थित रहने और विदेश यात्रा के मामले में निलंबित किया गया।

  •  
  • Publish Date - August 31, 2026 / 09:31 PM IST,
    Updated On - August 31, 2026 / 09:31 PM IST

Korba Revenue Inspector Suspended || Image- Korba Administration File

HIGHLIGHTS
  • राजस्व निरीक्षक नीलकांत यादव निलंबित
  • 15 दिन बिना अनुमति ड्यूटी से रहे
  • गायब विभागीय जांच छह महीने में होगी पूरी

कोरबा: कलेक्टर कुणाल दुदावत ने राजस्व निरीक्षक मंडल दीपका में पदस्थ राजस्व निरीक्षक नीलकांत यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। (Korba Revenue Inspector Suspended) यह कार्रवाई बिना सक्षम अनुमति के लंबे समय तक ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और इसी अवधि में विदेश यात्रा करने के मामले में की गई है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

छुट्टी मंजूर नहीं हुई, फिर भी 15 दिन रहे अनुपस्थित

जारी आदेश के मुताबिक, नीलकांत यादव का अवकाश आवेदन अस्वीकृत हो गया था। इसके बावजूद वह 21 जुलाई से 4 अगस्त 2026 तक बिना सक्षम अनुमति के कर्तव्य से अनुपस्थित रहे। आरोप है कि इसी दौरान उन्होंने बिना अनुमति विदेश यात्रा भी की।

मामले में कलेक्टर कार्यालय की ओर से उन्हें 11 अगस्त 2026 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। (Korba Revenue Inspector Suspended) आदेश में उनके कृत्य को पदीय कर्तव्यों के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 एवं नियम-7 के उल्लंघन का उल्लेख किया गया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

छह महीने में होगी विभागीय जांच

कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के नियम-9 के तहत नीलकांत यादव को निलंबित किया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय कलेक्टर, भू-अभिलेख शाखा, जिला कोरबा निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही उनके खिलाफ नियम-14 के तहत छह महीने के भीतर विभागीय जांच पूरी कर स्पष्ट अभिमत के साथ रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। (Korba Revenue Inspector Suspended) दीपका राजस्व निरीक्षक मंडल का प्रभार किसी अन्य राजस्व निरीक्षक या पटवारी को सौंपकर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को भी कहा गया है।

इन्हें भी पढ़ें:

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स, महानदी कोलफील्ड्स का आईपीओ साल के अंत तक: कोल इंडिया सीएमडी

फीचर फोन से भी बिना इंटरनेट कर सकेंगे यूपीआई भुगतान, फोनपे ने शुरू की सेवा

अमेठी में स्कूल बस के कंटेनर से टकराने से दो दर्जन से अधिक बच्चे घायल

मिल पर चीनी कीमतों में 30 प्रतिशत की गिरावट, खुदरा भाव में कोई बदलाव नहीं

होर्मुज जलडमरूमध्य बाधित होने के बीच आईओसी ने एलपीजी उत्पादन 30 प्रतिशत बढ़ाया

Q1. नीलकांत यादव को क्यों निलंबित किया गया?

छुट्टी अस्वीकृत होने के बावजूद ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और विदेश यात्रा के आरोप में निलंबित किया गया।

Q2. नीलकांत यादव कितने दिन अनुपस्थित रहे?

वह 21 जुलाई से 4 अगस्त 2026 तक बिना सक्षम अनुमति के ड्यूटी से अनुपस्थित रहे।

Q3. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कहां रहेगा?

उनका मुख्यालय कार्यालय कलेक्टर, भू-अभिलेख शाखा, जिला कोरबा निर्धारित किया गया है।