Government Holiday on Ram Navami : पहली बार यहां मनाई जाएगी रामनवमी, सीएम ने किया सरकारी अवकाश का ऐलान
Government Holiday on Ram Navami: 17 अप्रैल को पहली बार है जब प्रदेश में रामनवमी को सभी सरकारी कार्यालय और स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे।

Bank Holidays in September
Government Holiday on Ram Navami : रामनवमी इस साल 17 अप्रैल को धूमधाम से मनाई जाएगी। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी मनाई जाती है। इस साल अयोध्या में राम मंदिर बन जाने के बाद रामनवमी और भी खास होगी लोगों के मन में रामनवमी को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। अयोध्या के राम मंदिर में इस साल रामनवमी के अवसर पर भगवान रामलला का सूर्य तिलक होगा। तो वहीं देश के हर राज्य में रामनवमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। इतना ही नहीं पश्चिम बंगाल में मार्च के पहले हफ्ते में ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रदेश में राम नवमी (17 अप्रैल) पर छुट्टी की घोषणा कर दी थी। इसलिए कल बुधवार 17 अप्रैल को पहली बार है जब प्रदेश में रामनवमी को सभी सरकारी कार्यालय और स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे।
पहली बार बंगाल में रामनवमी पर अवकाश
Government Holiday on Ram Navami : बंगाल में दुर्गा पूजा, काली पूजा और सरस्वती पूजा बड़े त्योहार के रूप में मनाए जाते हैं। कई अन्य त्योहारों पर सार्वजनिक अवकाश होता था, लेकिन राम नवमी पर बंगाल में अवकाश नहीं होता था। कभी जय श्रीराम के नारे को सुनकर ममता बनर्जी भड़क जाया करती थीं। बंगाल में कई बार ऐसी घटनाएं हुंई जब सीएम की चुनावी दौरे में या उन्हें देखकर कुछ लोगों ने जय श्रीराम के नारा लगा दिया।
सीएम काफिले को रोककर नारे लगाने वालों का क्वलास लगा देतीं थी। जहां तक रही बात खुद को हिंदुओं का समर्थक दिखाने के लिए वो विधानसभा चुनावों के दौरान सार्वजनिक रूप दुर्गा स्त्रोत का पाठकर खुद को कट्टर हिंदू दिखाने की कोशिश की थी पर जय श्रीराम नारे से उन्होंने दूरी बनाए रखी। पर इस बार लोकसभा चुनावों के दौरान वो बदली-बदली दिख रही हैं। विशेषकर हिंदू वोटों के लिए वो काफी मुखर हो गईं हैं। उन्होंने कई फैसले भी किए हैं जो यह दिखाता है कि उन्हें हिंदुओं के नाराज होने की चिंता है।
IBC24 का लोकसभा चुनाव सर्वे: देश में किसकी बनेगी सरकार ? प्रधानमंत्री के तौर पर कौन है आपकी पहली पसंद ? क्लिक करके जवाब दें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: Ram Navami will be celebrated for the first time in West Bengal, CM announces government holiday

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm
UPITS 2026: UP के देसी स्वाद का बढ़ा कारोबार, 75 जिलों के खास व्यंजनों ने खींचा कारोबारियों का ध्यान, अब ग्लोबल मार्केट में बनेगी UP की पहचान
01 Oct 2026 | 6:16 pm