केरल की उरलुंगल सहकारी समिति के अध्यक्ष रमेशन पालेरी का 66 वर्ष की उम्र में निधन

केरल की उरलुंगल सहकारी समिति के अध्यक्ष रमेशन पालेरी का 66 वर्ष की उम्र में निधन

केरल की उरलुंगल सहकारी समिति के अध्यक्ष रमेशन पालेरी का 66 वर्ष की उम्र में निधन
Modified Date: July 28, 2026 / 02:24 pm IST
Published Date: July 28, 2026 2:24 pm IST

कोझिकोड, 28 जुलाई (भाषा) केरल स्थित उरलुंगल श्रम अनुबंध सहकारी समिति (यूएलसीसीएस) के अध्यक्ष रमेशन पालेरी का मंगलवार को निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे।

पालेरी को यूएलसीसीएस को एशिया की सबसे बड़ी सहकारी श्रमिक संस्था के रूप में विकसित करने का श्रेय दिया जाता है।

परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि उनका निधन सुबह करीब 8:30 बजे कोयंबटूर के एक निजी अस्पताल में हुआ, जहां वह कैंसर का इलाज करा रहे थे।

पालेरी ने साढ़े तीन दशक से अधिक समय तक यूएलसीसीएस का नेतृत्व किया और इस सहकारी संस्था को राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यूएलसीसीएस की स्थापना वर्ष 1925 में समाज सुधारक वाग्भटानंद गुरु के नेतृत्व में हुई थी। उन्होंने केरल में श्रमिकों के अधिकारों और सहकारी आंदोलन को बढ़ावा देने के लिए काम किया था।

पालेरी के नेतृत्व में इस संस्था ने अपनी गतिविधियों का बड़े पैमाने पर विस्तार किया और सहकारी क्षेत्र के लिए एक आदर्श संस्था के रूप में उभरी।

उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं।

पालेरी का अंतिम संस्कार बुधवार सुबह 11 बजे नादापुरम रोड स्थित उनके आवास पर किया जाएगा।

विधानसभा में विपक्ष के नेता पिनराई विजयन ने कहा कि पालेरी के अथक प्रयासों और सहकारी सिद्धांतों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने यूएलसीसीएस को एशिया की सबसे बड़ी श्रमिक सहकारी संस्था बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

भाषा तान्या सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में