Ranchi Assembly March Live: झारखंड विधानसभा के सामने पहुंचे छात्र, पुलिस ने चलाया वाटर कैनन तो झूमने लगे छात्र, देखे ये वीडियो

Ads

Ranchi Assembly March Live: झारखंड विधानसभा के सामने पहुंचे छात्र, पुलिस ने चलाया वाटर कैनन तो झूमने लगे छात्र, देखे ये वीडियो

  •  
  • Publish Date - August 10, 2026 / 01:07 PM IST,
    Updated On - August 10, 2026 / 01:11 PM IST

Ranchi Assembly March Live | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • छात्रों ने बैरिकेड्स तोड़े
  • विधानसभा के करीब पहुंचे प्रदर्शनकारी
  • पुलिस के वाटर कैनन चलाने के बाद भी डटे छात्रा

रांची: Ranchi Assembly March Live झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच की मांग को लेकर कई दिनों से छात्रों का प्रदर्शन (Jharkhand Student Protest) जारी है। इसी बीच आज छात्रों ने विधानसभा के रास्ते में बनाए गए सभी बैरिकेड्स तोड़ दिए और वे लगातार आगे बढ़ते जा रहे हैं। (Ranchi Protest) विधानसभा के करीब पहुंच चुके इन छात्रों को रोकने का प्रशासन का प्रयास विफल साबित हो रहा है। पुलिस ने छात्रों पर वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया।

Ranchi Assembly March Live छात्रों के बढ़ते प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गई है और सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। विधानसभा जाने वाले रास्तों पर कई लेयर की बैरिकेडिंग की गई थी और प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए कंटीले तार भी लगाए गए लेकिन छात्रों के हौसले के आगे सब धाराशायी हो गए।

वाटर कैनन चलते ही नाचने लगे छात्र

इस दौरान हज़ारों अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच जबरदस्त ​भिंड़ंत देखने को मिला। भीड़ को रोकने के लिए प्रशासन ने वाटर कैनन (पानी की बौछारों) का इस्तेमाल किया, लेकिन छात्र वहां से नहीं हटे और पुलिस के उसी पानी के नीचे हाथ उठाकर, गमछा लहराते हुए झूमकर नाचने लगे! जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि रांची में विधानसभा के आस-पास प्रदर्शनकरियों को रोकने के लिए बैरिकेड्स का सहारा लिया गया था। पुरानी विधानसभा से नई विधानसभा तक के रास्ते में 6 जगह बैरिकेडिंग की गई थी। वहीं छात्र पहली बैरिकेडिंग पार करके आगे बढ़ गए हैं और सभी बैरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़ गए। छात्रों के इस प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने वाटर कैनन (पानी की बौछारों) का इस्तेमाल किया, लेकिन छात्र वहां से नहीं हटे।

इन्हें भी पढ़ें:-

छात्र किस वजह से प्रदर्शन कर रहे हैं?

JPSC-JSSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच की मांग।

विधानसभा मार्ग पर कितनी बैरिकेडिंग की गई थी?

6 जगह बैरिकेडिंग और कंटीले तार लगाए गए थे।

पुलिस ने भीड़ को रोकने के लिए क्या किया?

वाटर कैनन (पानी की बौछार) का इस्तेमाल किया।