असम में एक चरण में चुनाव कराने के पीछे वजह बेहतर बुनियादी ढांचा और सुरक्षा व्यवस्था है : अधिकारी

असम में एक चरण में चुनाव कराने के पीछे वजह बेहतर बुनियादी ढांचा और सुरक्षा व्यवस्था है : अधिकारी

असम में एक चरण में चुनाव कराने के पीछे वजह बेहतर बुनियादी ढांचा और सुरक्षा व्यवस्था है : अधिकारी
Modified Date: March 16, 2026 / 06:01 pm IST
Published Date: March 16, 2026 6:01 pm IST

गुवाहाटी, 16 मार्च (भाषा) बेहतर बुनियादी ढांचा और सुरक्षा व्यवस्था असम में आगामी विधानसभा चुनाव एक ही चरण में कराने के निर्णय के पीछे प्रमुख कारक हैं। एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को यह बात कही।

निर्वाचन आयोग ने रविवार को घोषणा की कि असम में विधानसभा चुनाव एक चरण में नौ अप्रैल को होगा।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अनुराग गोयल ने यहां प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस और प्रशासन सभी 126 विधानसभा क्षेत्रों में चुनावों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

गोयल ने कहा, ‘‘बेहतर बुनियादी ढांचा, अधिक इमारतों और पुलों आदि की उपलब्धता से राज्य में एक ही चरण में चुनाव कराने का भरोसा बढ़ा है।’’

चुनाव के लिए नोडल सुरक्षा अधिकारी एवं पुलिस महानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था) अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि राज्य ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 828 कंपनियां मांगी हैं, जिनमें से 200 कंपनियां पहले ही पहुंच चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा, होम गार्ड सहित विभिन्न रैंक के 74,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया जाएगा।

भाषा शफीक सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में