केरल में व्यापक बारिश, पांच जिलों में रेड अलर्ट जारी

केरल में व्यापक बारिश, पांच जिलों में रेड अलर्ट जारी

केरल में व्यापक बारिश, पांच जिलों में रेड अलर्ट जारी
Modified Date: June 14, 2025 / 05:25 pm IST
Published Date: June 14, 2025 5:25 pm IST

तिरुवनंतपुरम, 14 जून (भाषा) केरल के विभिन्न जिलों में शनिवार को मूसलाधार बारिश हुई और तेज हवाएं चलीं, जिससे कई स्थानों पर पेड़ उखड़ने और मकानों को नुकसान पहुंचने की घटनाएं हुईं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कल रात से कई स्थानों पर लगातार बारिश के कारण उत्तरी जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में पेड़ गिरने की खबरें मिली हैं।

यहां के तटीय गांव पेरुमाथुरा में एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया, जब तेज हवाओं के कारण उसकी टिन की छत उड़ गई।

इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को राज्य के पांच जिलों (कासरगोड, कन्नूर, वायनाड, कोझीकोड और मलप्पुरम) में अत्यधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया और वहां रेड अलर्ट जारी किया।

आईएमडी की तरफ से जारी अद्यतन जानकारी के अनुसार, पलक्कड़, एर्नाकुलम, त्रिशूर, इडुक्की, कोट्टायम और पथनमथिट्टा जिलों को ऑरेंज अलर्ट के तहत रखा गया है, जबकि तिरुवनंतपुरम, कोल्लम और अलपुझा में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

भाषा

शुभम प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में